आज का वायरल वीडियो (17-NOV-2025): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान और खूब प्रेरित किया। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक नेत्रहीन यात्री बस के टूटे हुए सीट हैंडल को पेचकस से ठीक कर रहा है। भले ही उस यात्री की आंखें नहीं हैं, लेकिन उसे इतनी सूझबूझ है कि वह अपने स्किल्स से उस बस सीट हैंडल को रिपेयर कर सकता है।
टूटे बस हैंडल को रिपेयर करते हुए यात्री (Instagram/@popkeeda)
ये भी पढ़ें: यहां तो जुगाड़ ने भी जोड़ लिए अपने हाथ, लड़कों ने बाइक पर लगाई चारपाई और मजे में सोता दिखा भाई
बस सीट हैडल को रिपेयर करते यात्री का वीडियो हुआ वायरल
इस नेत्रहीन यात्री का वीडियो उसी बस में मौजूद एक अन्य यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने वाला हर शख्स उस नेत्रहीन यात्री की तारीफ में दो शब्द लिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस में लगी एक सीट पर वह नेत्रहीन यात्री बैठा हुआ है और उसने जब यह महसूस किया कि उसके सामने वाली सीट पर लगा हैंडल टूटा हुआ है तो उसने अपने टूल बॉक्स से एक पेचकस निकाला और अपने अनुभव से उस टूटे बस हैंडल को रिपेयर करने लगा।
नेत्रहीन यात्री की खूब हो रही है वाहवाही
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @popkeeda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां हर कोई इस शख्स की नेकदिली को देखकर उसकी तारीफ कर रहा है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच में, दृष्टि से ज्यादा जरूरी है दूरदृष्टि और हुनर।" दूसरे ने लिखा, "यह है असली हीरो, हमें इनसे सीखना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "बस कंपनी को ऐसे लोगों को सम्मान देना चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
