आज का वायरल वीडियो (14-April-2026): पकड़ी गई ससुर जी की चोरी, बहू ने बच्चों को आइसक्रीम खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, Video देख मुस्कुरा उठेंगे आप

आज का वायरल वीडियो (14-April-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: बच्चों के सबसे पहले दोस्त उनके दादा और दादी ही होते हैं। उनके साथ ही उनका बचपन यादगार और खुशनुमा बनता है।

आज का वायरल वीडियो (14-April-2026): सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इस वक्त खूब चर्चा में है। जिसमें एक बहू अपने ससुर जी को हल्के-फुल्के अंदाज में टोक रही है। वजह ये थी कि ससुर जी अपने नन्हे-मुन्ने पोता-पोती को चुपके से आइसक्रीम खिला रहे थे। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ पड़ी।

Video of Kalesh between Daughter in Law and Father in Law over over Feeding Ice Cream to Kids

ससुर और बहू के बीच नोंकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (X/@gharkekalesh)

बच्चों को आइसक्रीम खिलाते हुए पकड़े गए दादा जी

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बहू अपने ससुर जी का वीडियो बनाते हुए उनकी तरफ इशारा कर बोल रही है कि ये इन बच्चों के दादा जी हैं, और इन दोनों की नाक बह रही है फिर भी ये दादा जी इन्हें आइसक्रीम खिलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये दिन की चौथी आइसक्रीम है। इस पर दादा जी अपनी बहू से बोलते हैं कि क्यों झूठ बोल रही हो? इस पर बहू बोलती है कि इनका मुंह देखकर ही पता चल रहा है कि इन्होंने आइसक्रीम खाई है। आप इतनी सफाई से झूठ बोल रहे हो। आपको क्या लग रहा है कि मुझे नहीं पता चलेगा। फइर कैमरे के सामने दादा जी उन बच्चों को आइसक्रीम खिलाने लगते हैं।

End of Feed