आज का वायरल वीडियो (13-NOV-2025): कार के साइड मिरर से निकला सांप, Video देख लोगों की निकल गई चीख

आज का वायरल वीडियो (13-NOV-2025) Saanp kaa Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: कार के साइड मिरर से सांप निकलने का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड पर चलती कार के साइड मिरर से एक सांप निकलता दिख रहा है।

आज का वायरल वीडियो (13-NOV-2025): सोचिए आप अपनी कार चला रहे हों और आपको कार के साइड मिरर से एक सांप निकलते दिखाई दे। यह देखकर हर किसी के प्राण सूख जाएंगे। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ एक कार ड्राइवर के साथ जिसके कार के साइड मिरर से एक सांप निकलते दिखा। यह भयावह मंजर देख कार वाले ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Car ke side mirror se nikala saanp

कार के साइड मिरर से निकला सांप (X/@karnatakaportf)

साइड मिरर से निकला सांप

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @karnatakaportf नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 11 लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह घटना तमिलनाडु के नमक्कल-सलेम रोड की बताई जा रही है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि कार ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, तभी कार के साइड मिरर से एक सांप बाहर निकलने लगा। व्यस्त सड़क पर कार लेकर निकले ड्राइवर ने कार के साइड मिरर में अजीब सी हलचल देखी और वह हैरान रह गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, "ड्राइवर को चलते हुए साइड मिरर में छिपा सांप मिला। गनीमत रही कि उसे सुरक्षित निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ा खतरा हो जाता।"

End of Feed