आज का वायरल वीडियो (11-DEC-2025): टिप के पैसों से बंदे ने खरीद ली 10 लाख की नई कार, तस्वीर पोस्ट कर दिया अतिथियों को धन्यवाद

आज का वायरल वीडियो (11-dec-2025) latest trending viral video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) watch online: क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि किसी शख्स को टिप में इतने पैसे मिल सकते हैं कि वह उन पैसों से ही 10 लाख रुपए की कार खरीद ले? आप भले ही इस बात पर यकीन ना करें, लेकिन यह सच है। एक शख्स को टिप के तौर पर मेहमानों ने इतनी बख्शीश दी कि उसने उन पैसों से ही एक 10 लाख रुपए की कार खरीद ली।

आज का वायरल वीडियो (11-DEC-2025): आप होटल, क्लब या फिर किसी रेस्टोरेंट में जाते होंगे तो वहां के कर्मचारियों को अक्सर टिप लेते हुए देखते होंगे। अमीर गेस्ट अपनी खातिरदारी के लिए वहां के स्टाफ को टिप देते रहते हैं। ऐसे में अगर आपसे यह कहा जाए कि एक शख्स को टिप्स में इतने पैसे मिल गए कि उसने उन पैसों से ही 10 लाख रुपए की कार खरीद ली, तो यह सुनकर आपको कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है कि आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है।

शख्स ने अपनी नई कार के साथ फोटो पोस्ट की

शख्स ने अपनी नई कार के साथ फोटो पोस्ट की (Instagram/@pravinjoshilkar_cruisevlogger)

क्रूज शिप पर बटलर का काम करता है शख्स

महाराष्ट्र के माथेरान के रहने वाले प्रवीण जोशिलकर ने अपनी नई कार के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @pravinjoshilkar_cruisevlogger से पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने उन सभी गेस्ट्स को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें टिप के तौर पर कुछ पैसे दिए थे। प्रवीण जोशिलकर ने अपने पोस्ट में बताया कि वे इटली के एक क्रूज शिप पर बटलर का काम करते हैं और उन्होंने सिर्फ यूरोपीय और अमेरिकी मेहमानों से मिली टिप्स (बख्शीश) के पैसों से 10 लाख रुपये की कार खरीद ली है।

End of Feed