आज का वायरल वीडियो (1-DEC-2025): लाल-हरे और पीले सेब भूल जाइए, यहां उगता है दुनिया का सबसे दुर्लभ ‘ब्लैक डायमंड’

आज का वायरल वीडियो (1-DEC-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय ब्लैक डायमंड सेब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो ऊंचे पहाड़ी इलाकों में उगने वाली बेहद दुर्लभ प्रजाति का सेब है। इसके एक पेड़ को फल देने में 8 साल लग जाते हैं।

सेब तो एक फल है। इसके बारे में हम सब जानते ही हैं। यह लाल, हरा या पीला रंग का होता है, जो काफी मीठा और रसीला होता है। लेकिन क्या आपने कभी काले सेब देखे हैं या फिर इनके बारे में सुना है। शायद ही कभी आपने इस सेब को देखा हो और इसका स्वाद चखा हो, पर हम आपको बता दें कि यह काले रंग का भी होता है। इसको'ब्लैक डायमंड' कहा जाता है। जो तिब्बत के ऊंचे पहाड़ों में उगाए जाते हैं।

_Black Diamond Apple

लाल-हरे और पीले सेब भूल जाइए, यहां उगता है काले रंग का सेब (फोटो: X/@Sheetal2242)

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बर्फीली चादर ओढ़े हुए काले रंग सेब बिछे नजर आ रहे हैं। जब इन सेबों को बर्फ से उठाकर बाल्टी में डाला जाता है। फिर इनको पानी से धोकर इसके ऊपर से जमी हुई बर्फ हटाई जाती है। बाहर से काला दिखने वाला यह सेब काटने पर अंदर से सफेद और इसका गूदा रसीला होता है। ये सेब 'हुआनिऊ' प्रजाति के हैं, जो तिब्बत के निंगची क्षेत्र में 2,000 से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर उगते हैं।

End of Feed