आज का वायरल वीडियो (06-DEC-2025): सड़क पर ऑटो में सवार दिखी बछिया, नजारा देख भारत भ्रमण पर आए फिरंगी का सिर चकराया

आज का वायरल वीडियो (06-dec-2025) latest trending viral video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) watch online: भारत के बड़े शहरों में जहां दिन-रात लोग भागते रहते हैं, वहां कई ऐसे छोटे-छोटे पल भी सामने नजर आते हैं जो हमारे चेहरे पर मुस्कान और दिल को सुकून दोनों देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आज का वायरल वीडियो (06-DEC-2025): भारत में सड़कों पर अक्सर आपको कोई ना कोई सरप्राइज जरूर मिल जाएगा। लेकिन इस बार एक विदेशी टूरिस्ट ने बेंगलुरु की सड़क पर जो देखा उसे देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। इस हैरान कर देने वाले नजारे का वीडियो उस विदेशी टूरिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।

Foreigner Shares Viral Video Of Calf In Auto

ऑटो पर सवार दिखी बछिया (Instagram/@pgsencio)

बेंगलुरु की सड़क पर देखने को मिला गजब का नजारा

विदेशी टूरिस्ट का नाम पाब्लो गार्सिया है, और इस वक्त वह भारत घूमने के लिए आए हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्सिया अपने ऑटो के बगल से गुजरते हुए एक ऑटो रिक्शा को देख रहे थे। तभी ऑटो के अंदर बैठे सवारी को देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उन्होंने देखा कि उनके बगल वाले ऑटो में एक छोटी-सी बछिया बिल्कुल आराम से किसी अन्य यात्री की तरह सवार होकर यात्रा कर रही है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो वह रोज ऑटो की सवारी कर कहीं जाती हो।

End of Feed