दिवाली वाले दिन डेढ़ साल बाद दिखी एक्स गर्लफ्रेंड, फिर से उमड़ पड़ी भावनाएं, पुरानी यादों के भंवर में खिंचता चला गया शख्स

एक शख्स ने अपने पुरुष होने का दर्द और अनदेखे आंसुओं की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर की। शख्स ने अपनी कहानी में बताया कि उसने दिवाली वाले दिन डेढ़ साल बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देखा जिसके बाद उसकी आंखों के सामने एक बार फिर से अपने रिश्ते की सारी यादें उमड़ पड़ीं और एक छोटा सा फ्लैशबैक उसे फिर से डेढ़ साल पीछे लेकर चला गया।

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को आपस में जोड़ता है। इस दिन हर कोई अपनों के साथ खुशियां मनाता है। इसी वजह से दिवाली को रोशनी और खुशियों का त्योहार कहते हैं। लेकिन जहां हर कोई अपनों के साथ खुशियां मनाने में व्यस्त था, वहीं यह त्योहार 24 साल के एक शख्स के लिए पुरानी यादों और अनकहे दर्द का सबब बन गया।

Man Saw His Ex-Girlfriend On Diwali

सांकेतिक तस्वीर (AI)

शख्स ने रेडिट पर शेयर किया दिल टूटने का अनुभव

शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर '@r/Gurgaon' नामक अकाउंट से अपने दर्द भरे दिल टूटने के अनुभवों को शेयर किया। शख्स ने अपने पोस्ट में बताया कि उसने दिवाली वाले दिन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को डेढ़ साल बाद देखा। जिसके बाद उसकी पुरानी मोहब्बत की यादें ताजा हो गईं, जो अधूरी ख्वाहिशों से भरी हुईं थीं। शख्स ने अपने पोस्ट का टाइटल "My khada hu aaj bhi wahi moment from last 2 days" लिखा है। पोस्ट के टाइटल से ही साफ पता चलता है कि शख्स पिछले दो दिनों से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की यादों में खोया हुआ है।

End of Feed