विशालकाय गैंडे से दो-दो हाथ करते दिखा नन्हा हिरण, पोलैंड के चिड़ियाघर का यह वीडियो हुआ वायरल

क्या कभी आपने एक नन्हें हिरण को विशालकाय गैंडे से डटकर सामना करते देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख लें।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में एक नन्हा हिरण विशालकाय गैंडे से दो-दो हाथ करता नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्हा हिरण एक विशालकाय गैंडे से बार-बार भिड़ रहा है। वह गैंडा भी उसे हल्की सी टक्कर मार रहा है। ऐसा लग रहा है मानो गैंडा उसे लड़ने के दांव-पेंच सीखा रहा है। दोनों जंगली जानवर अपने मस्ताना अंदाज में दिख रहे हैं। वीडियो में नन्हे हिरण के प्रति गैंडे का प्यार देख लोग पिघल भी रहे हैं।

गैंडे का डटकर सामना करता हुआ हिरण

गैंडे का डटकर सामना करता हुआ हिरण (X/@KnightCziwi)

पोलैंड के चिड़ियाघर में दिखा यह अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला यह वीडियो पोलैंड के व्रोत्सवाफ चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। वीडियो में नन्हे हिरण को विशालकाय गैंडे के सामने डटकर मुकाबला करते देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन्हा हिरण बार-बार गैंडे की ओर चार्ज करता है और अपने सिर से हल्की टक्कर मारता है और फिर पूरे जोश के साथ उसके पीछे दौड़ लगाता है ताकि वह उस पर दोबारा हमला कर सके।

End of Feed