इजिप्ट की एक मुस्लिम छात्रा बनी शिवभक्त, पिता के विरोध के बावजूद करती हैं तांडव नृत्य [VIDEO]

  • Authored by: Siddharth PandyaEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 05:30 PM IST

इजिप्ट से गुजरात के वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई रेवा अब्देलनासर महाशिवरात्रि पर्व से पहले भजन संध्या में शिव तांडव नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रेवा परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकेल्टी में कथक नृत्य में डिग्री होल्डर हैं। उन्होंने पिता के विरोध के बावजूद शिव तांडव नृत्य करती हैं।

वडोदरा: कहते हैं कि कला किसी भी देश की सीमा की मोहताज नहीं होती और अगर दिल में लगन और कला के प्रति समर्पण हो तो धर्म की सीमाएं भी उसे बांध नहीं सकती। ऐसी ही कुछ कहानी है इजिप्ट से गुजरात के बड़ौदा में एमएस यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई रेवा अब्देलनासर की। रेवा परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकेल्टी में कथक नृत्य में डिग्री होल्डर हैं। रेवा ने महाशिवरात्रि पर्व से पहले भजन संध्या में शिव तांडव नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

यही नहीं रीवा ने वाइब्रेंट गुजरात एजुकेशन समिट 2022 अहमदाबाद में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। साथ ही आईडीएस वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 दिल्ली, त्रिवेणी कला केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा, जगन्नाथ धाम पुरी महोत्सव उड़ीसा और इसके अलावा पुणे संस्कृतिक संघ के मंच पर तमाम स्पर्धाओं में भाग लिया है।

End of Feed