इसे कहते हैं शेर को सवा शेर मिलना स्टेशन के बेंच पर फैलकर सोया था शख्स, अंकल ने दिया ऐसा झांसा कि गंवानी पड़ी सीट

सोशल मीडिया पर तमाम मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते गिर पड़ते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स स्टेशन के बेंच पर आराम से फैलकर सो रहा था, लेकिन एक अंकल ने उसे ऐसा तगड़ा झांसा दिया कि वो न सिर्फ उस बेंच से उठकर बैठ गया, बल्कि उसे अपनी बहुमूल्य सीट भी गंवानी पड़ी।

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग हैं जो एक-दूसरे पर काफी भारी पड़ते हैं। कोई 19 है तो दूसरा 20 ही मिलता है। ऐसे ही दो लोगों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स स्टेशन के बेंच पर लेटकर आराम फरमा रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके सामने खड़े अंकल कितने चालाक हैं। दरअसल, अंकल ने उस शख्स से सीट हथियाने के लिए उसे ऐसा झांसा दिया कि वह न सिर्फ बेंच से उठकर बैठ गया बल्कि अपनी सीट भी गंवा बैठा।

Man Sleeping on bench

खुद को होशियार समझ रहा था शख्स लेकिन अंकल ने दिया जोर का झटका (X/@robby_5m)

खुद को होशियारचंद समझ रहा था शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर लगे एक बेंच पर एक शख्स बैठा था, लेकिन जैसे ही उसने अपने सामने से आते हुए एक अंकल को देखा, तो उसे लगा कि शायद अंकल इस बेंच पर आकर बैठ जाएंगे। ऐसे में उसने अपना दिमाग दौड़ाया और अंकल के बेंच के पास आते ही वह बेंच पर आराम से लेट गया ताकि अंकल वहां से निकल जाएं और उस बेंच पर ना बैठें। लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगर वह शेर है तो अंकल सवा शेर हैं।

End of Feed