चलती बस से गिरने ही वाला था शख्स, कंडक्टर ने अपनी छठी इंद्री से भांप ली घटना, हाथ थाम बचा ली यात्री की जान

कई बार लोगों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि किसी दूसरे की वजह से, भले ही अंजाने में ही सही, वे मौत के गाल से बाल-बाल लौटकर आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस शख्स के साथ जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ऐसी कई घटनाओं के वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। ऐसी ही एक घटना का वीडियो इस वक्त जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस कंडक्टर ने कैसे अपनी तत्परता से यात्री की जान बचा ली। वीडियो में बस कंडक्टर के इस कारनामे को देख लोग उसकी तारीफों के पुल बांधते थक नहीं रहे।

End of Feed