यहां के लोगों को ही नहीं विदेशियों को भी खूब काटते रहता है रीलबाजी का कीड़ा, वायरल होने के लिए रेल की पटरी के नीचे लेट गया शख्स, ऊपर से सरसराते हुए गुजर गई ट्रेन

अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाना सरासर बेवकूफी है लेकिन दुर्भाग्य ये है कि आजकल ये ट्रेंड बन गया है। हर कोई वायरल होने की होड़ में है और ऐसे में लोगों की सोच ये है कि अगर थोड़ी सी रिस्क लेकर वायरल हुआ जा सकता है तो क्यों ना ये रिस्क ले लिया जाए।

जान को खतरे में डालकर रील बनाना आज के समय में एक नया ट्रेंड बन गया है। लोग वायरल होने की चाहत में एक से एक जानलेवा हथकंडे अपना रहे हैं। अब आप इस विदेशी युवक को ही देख लीजिए, जो वीडियो बनाने और वायरल होने की चाह में ट्रेन के आते ही रेलवे लाइन के नीचे लेट गया। अब इस खतरनाक रील को देख लोग इसे बहादुरी कम उसकी बेवकूफी ज्यादा बता रहे हैं। जरा सी चूक में उसकी जान जा सकती थी। खैर जो भी हो युवक अपने वायरल होने के मंसूबे में कामयाब हो गया और अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

man lay down on the railway tracks

रेल की पटरी पर लेटा शख्स (X/@lok62678)

रेलवे ट्रैक पर लेटा शख्स

विदेशी युवक के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन की पटरी पर खड़ा है। जैसे ही ट्रेन उसके करीब आती है वैसे ही वह रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है और अपना कैमरा नीचे रखकर खुद का वीडियो बनाने लगता है। ट्रन ऊपर से सरसराते हुए गुजर जाती है। युवक नीचे लेटा ही रहता है। युवक के इस जोखिम भरे स्टंट को देखकर हर कोई सहम गया और उसकी बेवकूफी को देखते हुए खरी-खोटी सुनाने लगा।

End of Feed