Halloween Party के लिए जा रहे लोगों को देख आश्चर्य में डूबा कुत्ता, पुलिस अफसर के सामने कुछ ऐसे किया रिएक्ट कि वायरल हो गया यह Video

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोगों का दिन बन गया। वीडियो में एक कुत्ते के प्यारे से रिएक्शन को देख सबके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ गई। वायरल वीडियो को देख दावे के साथ कहा जा सकता है कि आपका भी चेहरा इसे देखकर खिल जाएगा।

हेलोवीन का त्योहार पश्चिमी देशों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान लोग डरावने और मजेदार कॉस्ट्यूम्स पहनकर अलग-अलग पार्टियों में जाते हैं। हेलोवीन से ही जुड़ा एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्यारा सा कुत्ता सड़क किनारे एक पुलिस अफसर के साथ खड़ा है। सड़क पर कुछ लोगों का झुंड डरावने कॉस्ट्यूम्स पहनकर निकला हुआ है। शायद वे किसी परेड का हिस्सा हों और शहर का लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए शायद उस कुत्ते और पुलिस अफसर की ड्यूटी वहां लगी हो।

dog surprised to see people heading to a Halloween party

हेलोवीन पार्टी के लिए निकले लोगों को देख हैरान रह गया कुत्ता (X/@Sheetal2242)

हेलोवीन पार्टी के परेड में शामिल लोगों को देख हैरान रह गया कुत्ता

हेलोवीन पार्टी के लिए तैयार लोगों को देखकर कुत्ता इतना हैरान हो गया कि उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक हेलोवीन परेड चल रही है, जहां एक जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता अपने साथी पुलिस अफसर के साथ ड्यूटी पर तैनात है। वहां कुत्ते और पुलिसकर्मी का यही काम था कि वे कैसे भीड़ को कंट्रोल करें और सबकी सुरक्षा को सुनिश्चित करें। वीडियो में देखा जा सकता है कि परेड में आए लोग हेलोवीन पार्टी के लिए डरावने कॉस्ट्यूम्स पहने हुए हैं; लोगों के झुंड का यह नजारा देख कुत्ता हैरान रह गया और वह अपने मालिक पुलिस अफसर को हैरानी भरी नजरों से देखता रहा।

End of Feed