सोशल मीडिया की चकाचौंध में डूबे आजकल के युवा 'व्यूज' और 'लाइक' के लिए अब अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। भले जान चली जाए तो चली जाए लेकिन इनका वीडियो बनाना और खतरनाक स्टंट करना कभी नहीं छूटेगा। ऐसे ही कुछ युवाओं का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बाइक से स्टंट करते हादसे का शिकार हुआ कपल (x/@arvindchotia)
स्टंट के दौरान हुआ हादसा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर हीरोगिरी दिखाने की कोशिश में स्टंट कर रहा है। लेकिन फिसलन भरी सड़क ने सब कुछ उलट दिया। बाइक अनियंत्रित हो गई, और दोनों लोग सड़क पर लुढ़क पड़े। इतना ही नहीं, पीछे से आ रही उनके दोस्तों की बाइक भी इस हादसे का शिकार हो गई। दोस्त भी मुंह के बल चारों खाने चित्त हो गए।
बाइक से गिरा कपल
वीडियो में आप देखेंगे कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक की पिछली सीट पर बैठाकर रियर व्हील स्टंट कर रहा है। इस स्टंट में फ्रंट टायर पूरी तरह हवा में होता है और बाइक पिछले टायर के सहारे चलती है। बाइक के पीछे बैठी लड़की बॉयफ्रेंड के साथ स्टंट करते हुए काफी एक्साइटेड लग रही है। पीछे से एक बाइक सवार इस कपल का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। स्टंट का यह नजारा देख ऐसा लग रहा है जैसे शायद यह 'कूल' मोमेंट रील के लिए रिकॉर्ड किया जा रहा हो।
दोस्तों की भी बाइक लड़खड़ाई
अब तक तो सब ठीक था, लेकिन अगले ही पल सड़क की फिसलन की वजह से बाइक लड़खड़ा जाती है। लड़का बाइक पर से अपना नियंत्रण खो देता है, जिसके बाद बाइक सड़क पर फिसलती हुई पलट जाती है और दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड सड़क पर लोटने लग जाते हैं। वहीं, ग्रुप राइड का हिस्सा बनी पीछे दौड़ती हुई दोस्तों की बाइक अचानक ब्रेक मारने की कोशिश में फिसल जाती है और वे लोग भी बाइक से नीचे गिर जाते हैं।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में दिखने वाली इस लापरवाही को देखकर यकीनन यह कहा जा सकता है कि 'रील बनाने' का जुनून सड़कों को मौत का कुआं बनाते जा रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @arvindchotia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 5800 लोगों ने इसे लाइक किया है।
