Video: लड़के ने अपने बर्थडे डे पर मिठाई की जगह पूरे क्लास में चीनी बांट दी, अफसोस तो तब हुआ जब दोस्तों ने वो भी दोबारा मांग लिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, और लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कई लोगों ने तो इस वीडियो को शेयर कर अपने दोस्तों को टैग भी किया है। वीडियो में दोस्ती और स्कूल-कॉलेज के उन सुनहरे पलों को दिखाया गया है जो हमारी छोटी-छोटी शरारतें और मस्ती जिंदगी का हिस्सा हुआ करती थीं।

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और मजेदार वायरल होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़के ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिठाई की जगह पूरे क्लास में चीनी बांट दी। जन्मदिन के इस खास सेलिब्रेशन ने लड़के के बर्थडे को और भी खास बना दिया।

Birthday Celebration

लड़के ने जन्मदिन पर दोस्तों को चीनी बांट दी (Instagram/@dbgi_special)

बर्थडे सेलिब्रेशन का अनोखा अंदाज

जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए हर कोई अपनी श्रद्धा के अनुसार काम करता है। कोई बहुत बड़ा जलसा करवाता है तो कुछ पूजा-पाठ के माध्यम से अपने आगे के जीवन को सकारात्मक बनाने की ख्वाहिश रखताे हैं। कई लोग तो जश्न के दौरान लोगों को खाना भी खिलाते हैं, मिठाइयां बांटी जाती हैं, और केक काटे जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लड़के के वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। लड़के ने अपने स्कूल में अपने जन्मदिन को इतनी सादगी से मनाया कि सादगी भी शरमा जाए।

End of Feed