कभी-कभी कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो बिना कुछ कहे ही दिल को छू जाती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बुजुर्ग दोस्त पूरे 78 साल बाद एक-दूसरे से मिलते हैं। जैसे ही दोनों आमने-सामने आते हैं, कुछ पल के लिए चुप हो जाते हैं और फिर एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। यह भावुक पल देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं।
78 साल बाद मिले बुजुर्ग दोस्त (Instagram/@Timesnow_Trending)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बचपन की दोस्ती फिर हुई जिंदा
वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ये दोनों दोस्त बचपन में साथ रहते थे। लेकिन समय के साथ हालात बदल गए और दोनों अलग हो गए। कई दशक गुजर गए, जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती रही, लेकिन दिल में दोस्ती की याद हमेशा बनी रही। करीब 78 साल बाद जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ गए। दोनों कुछ पल तक एक-दूसरे को देखते रहे और फिर गले लगकर अपनी एक बार फिर से अपनी दोस्ती को यादगार बना दिया। यही पल लोगों के दिलों को छू गया।
वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हजारों लोग भावुक हो गए। इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। कई लोगों ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने पुराने दोस्तों की याद दिला दी। किसी ने इसे "साल का सबसे भावुक वीडियो" बताया, तो किसी ने लिखा कि "दोस्ती की असली ताकत यही होती है।" कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो देखकर उन्हें अपने पुराने दोस्त याद आ गए, जिनसे वर्षों से मुलाकात नहीं हुई। कुछ लोगों ने इस मुलाकात को भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बिछड़े परिवारों और दोस्तों की कहानियों से भी जोड़कर देखा। हालांकि वीडियो में ऐसा स्पष्ट नहीं है कि ये दोनों दोस्त भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में बिछड़ गए थे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
