एक विवाह ऐसा भी...65 साल का दूल्हा 23 साल की दुल्हन, 6 बेटियों के पिता ने रचाई अनोखी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 02:29 PM IST

Ajab Gajab Shadi: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस शादी में दूल्हे की उम्र 65 साल जबकि दुल्हन 23 साल की है। इतना ही नहीं दूल्हा 6 बेटियों का पिता भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में हुई अनोखी शादी
  • 65 साल के बुजुर्ग ने 23 साल की लड़की से रचाई शादी
  • अकेलापन दूर करने के लिए बुजुर्ग ने रचाई शादी

Ajab Gajab Shadi: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक ऐसी शादी हुई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस शादी में दूल्हे की उम्र 65 साल तो दुल्हन की उम्र 23 साल है। इतना ही नहीं दूल्हे की 6 बेटियां भी हैं और सभी की शादी भी हो चुकी है। दूल्हे का कहना है कि उसे खाना बनाने में समस्या हो रही थी, जिसके कारण उसने दूसरी शादी की। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Weird Shadi

अनोखी शादी

65 वर्षीय दूल्हा नकछेद यादव ने 23 वर्षीय युवती नंदिनी के साथ सात फेरे लिए हैं। हिंदू रीति रिवाज के साथ अयोध्या जनपद के कामाख्या देवी मंदिर में विवाह की रस्में अदा की गई। वैवाहिक कार्यक्रम में बकायदा बराती और घराती शामिल हुए और सभी रस्में अदा की गई। अग्नि को साक्षी मानकर 65 वर्षीय बुजुर्ग नकछेद यादव ने 23 वर्षीय नंदिनी से विवाह करते हुए साथ जीने और मरने की कसमें खाई। नकछेद यादव बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव के निवासी हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। 6 बेटियों के विवाह के बाद अकेलापन दूर करने के लिए नकछेद यादव ने विवाह किया। नकछेद का कहना है कि शादी के बाद सभी बेटियां अपने घर चली गई और मुझको खाना बनाने में समस्या हो रही थी, जिसकी वजह से हम ने दूसरी शादी की।

End of Feed