Viral Video: हवाई यात्रा के दौरान अक्सर लोगों को लेगरूम या आरामदेह सीटों की चिंता होती है, लेकिन अगर आपकी हाइट 6 फीट 8 इंच हो, तो फ्लाइट का साधारण सा वॉशरूम भी आपके लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब 6 फीट 8 इंच की लंबाई वाले एक विशालकाय शख्स फ्लाइट में सवार हुए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें यह लंबे कद वाले यात्री एयर इंडिया के वॉशरूम के दरवाजे पर पहुंचते हैं।
हाइट के कारण फ्लाइट में हुआ खेल (तस्वीर साभार- @rayandramisa
)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही यह शख्स फ्लाइट के वॉशरूम का दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश करता है, उसका सिर सीधे छत से टकराने लगता है। सीधा खड़ा होना तो दूर की बात, उसके चौड़े कंधे और लंबी हाइट के कारण वॉशरूम का दरवाजा बंद होना भी मुमकिन नहीं लग रहा था। लेकिन, असली मजा तब आता है जब वीडियो में टेक्स्ट बदलता है। शख्स हार नहीं मानता और खुद को वॉशरूम में एडजस्ट करने के लिए नीचे घुटनों के बल झुक जाता है। वह वॉशरूम के छोटे से स्पेस में सीटों के सहारे घुटने मोड़कर बैठता है और कैमरे की तरफ देखकर बेहद क्यूट और फनी स्माइल के साथ हाथ हिलाता है। आखिर किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देख लें...
फ्लाइट में शख्स के साथ हुआ खेल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स के साथ तो सच में खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को rayandramisa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई के लिए एयर इंडिया को अलग से सनरूफ बनाना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो वॉशरूम कम और कोई छोटा बॉक्स ज्यादा लग रहा है, पर बंदे के एटीट्यूड और स्माइल ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
