तमिल-तेलुगू सहित 5 भारतीय भाषाओं में 'I Love You' कैसे बोलें, एक बार रट लिया तो भूलेंगे नहीं

5 ways to say I Love You: अपने प्‍यार का इजहार करना कपल्‍स के लिए काफी कठिन माना जाता है। हालांकि भारत में इसे लेकर कपल्स वैसे भी संकोच में रहते हैं, लेकिन आज हम आपको 5 भारतीय भाषाओं में I Love You बोलना सिखाएंगे।

5 ways to say I Love You: भारत में अपने पार्टनर के प्रति प्‍यार इजहार करने के एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों तरीके हैं। देश के हर कोने में रहने वाले प्रेमी अपने-अपने पार्टनर को अलग अंदाज में प्रपोज भी करते हैं। लेकिन भारत में पार्टनर को प्रपोज करने का एक अंतर तब आ जाता है जब आप देश के अलग-अलग राज्‍यों में जाएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि, विकिपीडिया के मुताबिक, भारत में करीब 453 भाषाएं बोली जाती हैं। यही नहीं हर भाषा में प्‍यार का इजहार करना अलग हो जाता है। आज हम आपको ऐसी 5 भारतीय भाषाओं में प्‍यार के उन तीन शब्‍दों के बारे में बताएंगे जो आमतौर पर लोग अपने पार्टनर से बोलते हैं। अगर आपने एक बार इन शब्‍दों को रट लिया तो आप इन शब्‍दों को भूलेंगे नहीं।

5 भारतीय भाषाओं में I Love You.

इन भाषाओं में जानिए कैसे कहते हैं I Love You

अपने प्‍यार का इजहार करना कपल्‍स के लिए काफी कठिन माना जाता है। हालांकि भारत में इसे लेकर कपल्स वैसे भी संकोच में रहते हैं, लेकिन आज हम आपको 5 भारतीय भाषाओं में I Love You बोलना सिखाएंगे। इन भाषाओं में तमिल, तेलुगू, बंगाली, मराठी और भोजपुरी भाषा शामिल हैं। अगर आपको इन पांच भाषाओं में I Love You बोलना नहीं आता है तो आज हम आपको इसके बारे में बता देते हैं ताकि आप कभी भूलें न।

तमिल में I Love You कैसे बोलें

सोशल मीडिया पर एक साइट क्‍योरा के मुताबिक, भारत में बोली जाने वाली तमिल भाषा में 'I Love You' बोलने के लिए पार्टनर से 'नान उन्नै काधलीकिरेन' कहना पड़ता है। इसलिए ध्‍यान रखिएगा अगर तमिल भाषा में आपने किसी लड़की से बेवजह 'नान उन्नै काधलीकिरेन' बोल दिया तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। हालांकि अगर आपने यही तीन शब्‍द अपनी गर्लफ्रेंड या पत्‍नी से कह दिए तो वे खुश हो जाएंगी।

End of Feed