Viral Video: बारिश का कहर...नदी में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां भारी बारिश के कारण तीन हजार गैस सिलेंडर नदी में बह गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Viral Video: देश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ (Flood Video) जैसे हालात हो गए हैं। आलम ये है कि जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं। लोगों को घर से निकला मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बारिश के कई चौंकाने वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग तक चकरा गया है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, बारिश का कहर ऐसा हुआ कि 3000 हजार गैसे सिलेंडर नदी में बह गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

End of Feed