24 साल की लड़की ने 85 साल के बुजर्ग से रचाई शादी, कही ऐसी बात सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 8, 2023, 06:28 PM IST

अमेरिका के मिसिसीपी की रहने वाली मिरेकल पोग ने एक 85 साल के व्यक्ति से शादी कर ली। लड़की की उम्र महज 24 साल है। उसका कहना है कि अगर शख्स 100 साल का भी होता, तो भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने 85 साल के बुजर्ग से की शादी
  • लड़की की उम्र महज 24 साल
  • लव स्टोरी के बारे में जान दंग रह जाएंगे

Girl Married With Old Man: दुनिया में लोगों की च्वॉइस और उनके रहने का ढंग कब पड़ोसियों के लिए अजीब हो जाता है, पता ही नहीं चलता। लोग अपनी पसंद के लिए ऐसी हद पार कर जाने को तैयार हो गए हैं, जिसकी अब कोई सीमा नहीं बची है। ऐसे में अमेरिका के मिसिसीपी से एक मामला सामने आ रहा है, जहां एक 24 साल की लड़की ने 85 साल के शख्स से शादी कर ली है। सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।

Girl married with old man

24 साल की लड़की ने की 85 साल के बुजुर्ग से शादी (Image Credit : southernaija/Instagram)

दरअसल, अमेरिका के मिसिसीपी की रहने वाली मिरेकल पोग पेशे से एक नर्स है, जिसकी उम्र 24 साल है। वहीं, चार्ल्स पोग एक रिटायर्ड रियल एस्टेट एजेंट हैं। वह साल 2019 में चार्ल्स पोग से मिली थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया, जो आसान नहीं था। मिरेकल के पिता शुरुआत में काफी नाराज चल रहे थें लेकिन बाद में वह भी मान गए। अब ये कपल फैमिली प्लानिंग कर रहा है।

End of Feed