पढ़ाई के लिए नहीं थे पैसे, 17 की उम्र में शुरू किया ये काम और आज करोड़ों का है मालिक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 20, 2023, 04:04 PM IST

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, हेयडन को एक बार पैसे को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसने 17 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ काम पर फोकस किया है और आज के समय में उसके यूट्यूब पर 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। आज के अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गरीबी के चलते शख्स ने छोड़ दी पढ़ाई
  • 17 साल के उम्र में शुरू कर दिया था काम
  • 22 की उम्र में हो गया रिटायर

Youtuber Hayden Bowles Success Story: गरीबी से जुझता हुआ इंसान कब क्या कर जाएं, कोई भरोसा नहीं। गरीबी एक ऐसा शब्द है, जिसके होने से कोई खाना नहीं खा पाता तो कोई पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता। ऐसे में आज हम आपको एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आपको ताज्जुब होगा। लेकिन कहते हैं ना कि हर इंसान के समय में एक ऐसा समय जरूर आता है, जब उसे एक डिसीजन लेने के लिए मौका मिलता है। बस इस शख्स ने भी कुछ ऐसा ही मौका चुना,जिसकी बदौलत आज वह करोड़पति है।

इस शख्स का नाम है - हेयडन बॉवल्स (Hayden Bowles), जो पेशे से एक यूट्यूबर हैं। इनका बचपन भी काफी गरीबी में बिता। गरीबी इतनी थी कि पढ़ाई भी छोड़ दी। लेकिन सही समय और एक मौका मिला तो 17 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया और फिर मेहनत रंग लाई और 19 साल की उम्र में करोड़पति बन गया। कहानी यही तक खत्म नहीं हुई। अभी हेयडन की उम्र 22 साल है और उसने रिटायरमेंट ले लिया है।

End of Feed