River Rafting Funny Video: एडवेंचर करना तो सभी को पसंद होगा लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एडवेंचर इतना भारी पड़ जाता है कि हमेशा के लिए एक सबक बन जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसमें रिवर राफ्टिंग करते हुए कुछ लोग दिखाए गए हैं, जो अचानक से पानी में गिर जाते हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी भी निकल जाएगी और आप शॉक्ड भी हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) राफ्टिंग कर रहे लोग काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं लेकिन अचानक नदी के बहाव के चलते नाव लहराती है लेकिन सभी लोग हवा में पतंग की तरह उड़ जाते हैं और इस तरीके से पानी में लैंडिंग करते हैं कि देखने के बाद आप भी रिवर राफ्टिंग करने से पहले दो-चार बार तो सोचेंगे ही। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद हम आपको एक ही सलाह देने वाले हैं कि कभी भी एडवेंचर करें तो संभल कर, कहीं ये मजाक आपको भारी न पड़ जाए।
रिवर राफ्टिंग फनी वीडियो
इंस्टाग्राम वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर्स ने मजे लेते हुए लिखा कि बहती हवा सा था वो, कहां गया उसे ढूंढों। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मजाक-मजाक में ज्यादा हो गया। इस वीडियो को अबतक 18 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'adventure_rishikesh_2.0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
