वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: शातिर दिमाग वाला ही सॉल्व कर पाएगा ये गलत इक्वेशन, आम आदमी के वश की बात नहीं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 20, 2023, 04:30 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: ब्रेन टीजर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही करने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आपने 17 सेकंड में इस पजल को पूरा कर लिया तो आप कहलाएंगे शातिर दिमाग वाले खिलाड़ी।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की वायरल हुई तस्वीर
  • गलत इक्वेशन को सही करने का चैलेंज
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा शातिर दिमाग वाला खिलाड़ी

Brain Teaser Puzzle Online: सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर से संबंधित एक तस्वीर खासा वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा। वैसे देखा जाए तो हर रोज ब्रेन टीजर की हजारों तस्वीरें वायरल होती है, जिसमें से कई सारी इतना खतरनाक होती है कि दिमाग ही घुमा देती हैं। लेकिन कई सारी इतनी सिंपल होती है कि आसानी से सॉल्व हो जाती है। ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग घुम जाएगा। इसे सॉल्व करने के लिए 17 सेकंड का समय दिया गया है।

Brain Teaser की तस्वीर वायरल...

बता दें, माचिस की तीलियों से बनाई गई इस तस्वीर में दो तीलियां जोड़नी है और फिर इसे सही कर दिखाना है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने में अच्छे-अच्छों के पसीन छूट गए हैं लेकिन फिर भी लोग इसे सॉल्व नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर आप खुद दिमागदार इंसान समझते हैं या सुपर खिलाड़ी मानते हैं तो आप इसे सॉल्व कर दिखाइए। ऐसे में अगर आपने इस इक्वेशन को सही कर दिखाया तो आप शातिर दिमाग वाला खिलाड़ी कहलाएंगे। तो अगर खुद को ऐसा मानते हैं तो आइए मैदान में और सॉल्व कर दिखाइए ये इक्वेशन..।

Brain Teaser Puzzle Online

ये रहा हल

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 4 में दो तीलियां जोड़नी है, ताकि वह 9 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (9 - 2 = 7) हो जाएगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आप इस पजल का हल दिखाई दे रहा है तो आपने देखा कि कैसे इस पजल्स को आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो अपने चाहने वालों या परिचितों को भी ये इक्वेशन भेज सकते हैं और उनके दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं। और जान सकते हैं कि कौन कितना दिमागदार..।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article