बिट्टू तबाही ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, अकेले ही साफ करने लगा गंदी नदी, लड़के के काम से इम्प्रेस हुए आनंद महिंद्रा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़का खूब चर्चा में है। कुछ दिन पहले लड़के का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक गंदी नदी को अकेले ही साफ करते हुए नजर आया था। अब उसके इस वीडियो को शेयर करते हुए देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उसकी तारीफ की है और उसे आज का अपना मंडे मोटिवेशन भी बताया है।

आनंद महिंद्रा सोशल साइट एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे समय-समय पर अपने पोस्ट के जरिए लोगों को मोटिवेट करने का काम भी करते है। मंडे मोटिवेशन के नाम से हर सोमवार को उनकी एक पॉजीटिव पोस्ट देखने को मिलती है। इस मंडे इस पोस्ट में जगह मिली, मध्य प्रदेश के बियौरा के रहने वाले 20 साल के युवक बिट्टू तबाही को। जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, बिट्टू तबाही ने अकेले ही अजनार नदी को साफ करने का काम शुरू किया और अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस काम की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने उनके नाम उनका वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ में एक पोस्ट लिखा।

Boy Cleans Ajnar River Alone

लड़के ने अकेले ही साफ कर दी नदी (Instagram/@bittu_tabahi)

लड़के ने अकेले गंदी नदी साफ करने का लिया संकल्प

बताया जाता है कि अजनार नदी काफी समय से गंदगी और प्लास्टिक कचरे से भरी हुई थी। नदी का पानी भी बहुत प्रदूषित हो चुका था। ऐसे में बिट्टू ने इसे साफ करने का फैसला किया। बिट्टू ने 26 जनवरी से अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी की सफाई शुरू की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उनके दोस्त साथ छोड़ गए और वह अकेले ही यह काम करने लगे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार नदी से कचरा निकालते रहे। वह नदी में उतरकर प्लास्टिक, काई और दूसरे कचरे को बाहर निकालते हैं। धीरे-धीरे उनकी मेहनत का असर दिखने लगा और नदी का पानी पहले से ज्यादा साफ नजर आने लगा।

End of Feed