VIDEO: 20 फीट के अजगर ने रोकी लोगों की सांसें, पार्क में दिखा डरा देने वाला नजारा

20 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वॉकिंग ट्रैक पार करते इस विशाल सांप को देखकर लोग हैरान रह गए।

Viral Video: अगर आप सुबह-सुबह किसी पार्क में टहलने जाएं और अचानक आपके सामने 20 फीट लंबा अजगर आ जाए, तो शायद आपके कदम वहीं रुक जाएं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला नजारा हैदराबाद के KBR नेशनल पार्क में देखने को मिला, जिसका वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hyderabad 20 feet Python Viral Video

पार्क में दिखा 20 फीट लंबा अजगर (Facebook/@Mohammedhaneef Salman Hussain)

हैदराबाद के पार्क में दिखा 20 फीट लंबा अजगर

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित KBR नेशनल पार्क में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। उस समय पार्क में कई लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी लोगों की नजर करीब 20 फीट लंबे अजगर पर पड़ी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर बेहद आराम से पार्क के वॉकिंग ट्रैक को पार कर रहा है। वह किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं था और धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। उसका आकार इतना बड़ा था कि उसे सड़क पार करने में भी कई मिनट लग गए।

End of Feed