11 लाख की Job छोड़ी, अब सालाना 28 लाख रुपए की हो रही कमाई, इस काम ने बदली शख्स की जिंदगी

सोशल मीडिया पर आत्मनिर्भर बनने की एक कहानी खूब वायरल हो रही है। जहां बताया जा रहा है कि एक युवक ने कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर खुद का काम शुरू किया और अब वह लगभग ढाई गुना ज्यादा कमा रहा है।

आजकल ज्यादातर लोग अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नौकरी (Job) छोड़कर अपना खुद का कोई काम शुरू करते हैं। ऐसे में वे किसी कंपनी के बजाय खुद के लिए मेहनत कर पैसे कमाते हैं और खुद के बॉस भी होते हैं। जहां उनके पास अपने काम को अपने ढंग से करने की पूरी आजादी होती है। कुछ ऐसा ही कर रहे एक शख्स की कहानी हाल में ही सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है। जिसे उसके दोस्त ने सोशल साइट एक्स पर शेयर किया है। पोस्ट में उसने बताया है कि कैसे उसके दोस्त ने एक अच्छी-खासी सैलरी वाली जॉब छोड़कर खुद का अपना काम शुरू किया और अब वह महीने के लाखों रुपए छाप रहा है।

11 LPA Job Viral Story

11 लाख रुपए के सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर शख्स ने शुरू किया अपना खुद का काम (सांकेतिक तस्वीर) (Image Credit- AI Generated Image)

कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू किया अपना खुद का काम

X पर शेयर की गई इस कहानी के मुताबिक, एक युवक ने बेंगलुरु में अपनी 11 लाख रुपए की सालाना पैकेज वाली कॉर्पोरेट जॉब (Job) छोड़ दी। उसने प्रमोशन और ऑफिस की दौड़ से अलग रास्ता चुना और अपने घर लौटकर खुद का कारोबार शुरू किया। आज वही शख्स सालाना करीब 28 लाख रुपए की तगड़ी कमाई कर रहा है। पोस्ट में आगे यह भी बताया गया है कि युवक ने अपनी ही जमीन पर एक छोटा-सा वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट लगाया। इसके बाद उसने आसपास की कॉलोनियों, घरों और दुकानों तक साफ पीने का पानी पहुंचाने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ता गया और उसका कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ने लगा।

End of Feed