गजब: ना ट्रेनिंग, ना ही प्रैक्टिस, पहली बार में 10 साल की बच्ची ने उठाया 102 किलो का वजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 12:41 PM IST

Ajab Gajab News in Hindi: गुजरात की रहने वाली एक लड़की ने महज 10 साल की उम्र में 102 किलो का वजन उठा लिया। इसके लिए उसने ना तो कोई प्रैक्टिस की और ना ही ट्रेनिंग ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 साल की उम्र में कनक इंदरसिंह गुर्जर ने कमाल कर दिया
  • पहली बार में 102 किलो वजन उठाकर कनक ने सबको चौंका दिया
  • लोग कनक की जमकर तारीफ कर रहे हैं

OMG News in Hindi: इस दुनिया में कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने और सुनने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। गुजरात में एक 10 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा ही कमाल किया है, जिसकी चर्चाएं हर तरफ हो रही है। क्योंकि, इस बच्ची ने इतनी कम में 102 किलो का वजन उठा लिया। आलम ये है कि बच्ची की ताकत देखकर हर कोई दंग रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर तक यकीन करना मुश्किल हो रहा था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Weight Lift

कनक का कमाल, (Photo Credit- Social Media)

दरअसल, गुजरात स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एक 10 साल की लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सब चौंक गए। कनक इंदरसिंह गुर्जर नाम की इस लड़की ने जब 102.5 किलो का वजन उठाया तो उसके पिता को भी यकीन नहीं हुआ। क्योंकि, कनक के पिता इंदरसिंह गुर्जर और माता धारिणी गुर्रजर दोनों वेट लिफ्टर रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में काफी नाम कमा चुके हैं। बड़ी बात ये है कि कनक ने ना तो कोई प्रैक्टिस की थी और ना ही ट्रेनिंग ली थी। लिहाजा, कनक ने ऐसा कारनामा करके सबको चकित कर दिया।

कनक का कमाल

कनक के पिता इंदरसिंह का कहना है कि चैंपियनशिप में बड़ी उम्र की लड़कियों को भारी वजन उठाता देख उसने भी एक ट्राई करने की सोची। इस कोशिश में कनक कामयाब हो हुई। अब इस कोशिश से कनक का चयन अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाले वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022-23 के लिए हो गया है। यहां आपको बता दें कि कनक के पिता इंदरसिंह ने दिसंबर 2021 में 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। अब पूरे देश में कनक की चर्चा हो रही है और लोग उसकी ताकत पर हैरानी भी जता रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed