Samarth by Hyundai: समावेश, जो दिखे शब्दों और काम में

जैसे हर देश की अपनी बोलचाल की भाषा होती है, वैसे ही हर देश की अपनी साइन लैंग्वेज होती है। भारत में इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) श्रवण बाधित समुदाय की साझा आवाज है, जिसकी अपनी ग्रामर, नियम और पहचान है। ISL उन्हें सीखने, काम करने और खुद को खुलकर express करने का आत्मविश्वास देती है। जब हम ISL को पहचानते और बढ़ावा देते हैं, तो हम न सिर्फ लाखों लोगों के अधिकारों का सम्मान करते हैं, बल्कि ऐसा समाज बनाते हैं जहां accessibility सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि सच में हर जगह दिखती है। इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेज पर Samarth by Hyundai, ISL को celebrate कर रहा है - क्योंकि असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जहां हर आवाज सच में सुनी जाती है।