Samarth by Hyundai: दृष्टिबाधितों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

वर्ल्ड साइट डे के मौके पर हमें यह याद रखना चाहिए कि दुनिया में करीब 2.2 अरब लोग किसी न किसी रूप में दृष्टि-दुर्बलता से जूझ रहे हैं, जिनमें से करीब 1 अरब केस ऐसे हैं जिनका इलाज या रोकथाम संभव था, लेकिन अब तक उन पर ध्यान नहीं दिया गया है। Samarth by Hyundai एक ऐसी दुनिया बनाने की दिशा में काम कर रहा है जो सबके लिए एक्सेसिबल और समावेशी हो। इस कहानी में मिलिए Payal Kapoor से- जो दृष्टिबाधित हैं और रसोई के रहस्य नामक पॉडकास्ट की होस्ट हैं। अपने पॉडकास्ट के जरिए पायल दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए कुकिंग को आसान बना रही हैं और अपनी हिम्मत, रचनात्मक सोच और जुनून से हजारों लोगों को प्रेरित कर रही हैं, यह साबित करते हुए कि सपनों को पाने के लिए नजर नहीं, नजरिया चाहिए।