News Ki Pathshala | Episode 74: महाराष्ट्र के मालेगांव महानगर पालिका में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में उप महापौर शाने हिंद के रेनोवेट किए गए कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समेत अन्य महापुरुषों के साथ टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई गई थी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तस्वीर लगाए जाने का विरोध किया और उसे कार्यालय से हटा दिया। हालांकि, विवाद के बावजूद उप महापौर शाने हिंद अपने फैसले पर कायम हैं। उनका कहना है कि देश की आजादी के लिए टीपू सुल्तान के योगदान और शहादत को देखते हुए उनकी तस्वीर लगाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान उन्हें तस्वीर लगाने की अनुमति देता है. ज्योति मिश्रा के साथ देखिए न्यूज की पाठशाला का एपिसोड 74