प्रभास ने लॉन्च किया Shambhala का धांसू ट्रेलर, हर एक सीन खड़े कर देगा रोंगटे

साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) ने फिल्म शंभला: ए मिस्टिकल वर्ल्ड का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसमें आदी साई कुमार (Aadi Sai Kumar) लीड रोल में हैं। फिल्म में वो जियो-साइंटिस्ट विक्रम बनकर एक रहस्यमयी दुनिया के राज खोलने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में कई धांसू सीन्स देखने को मिल रहे हैं। ये सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंग। ट्रेलर के साथ फिल्म शंभला: ए मिस्टिकल वर्ल्ड की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म शंभला: ए मिस्टिकल वर्ल्ड इसी साल 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।