आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कस्टडी में हैं. उन्हें ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP समेत कई विपक्षी दल बीजेपी को घेर रही है. अब बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है.