Pak में मारा गया Lashkar आतंकी Akram Khan Ghazi Bharat के दुश्मनों का हो रहा खात्मा!

पाकिस्तान में एक-एक करके भारत के दुश्मन खत्म हो रहे है. अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लश्‍कर-ए-तैयबा के कमांडर अकरम गाजी को गोलियों से भून दिया। गाजी 2018-20 के बीच लश्‍कर के टॉप रिक्रूटर्स में से एक था। पिछले साल में घाटी में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को रैडिकलाइज करने में उसकी अहम भूमिका थी। पिछले एक हफ्ते में यह दूसरा वाकया है जब भारत में वांछित आतंकवादी को इस तरह मारा गया हो। रविवार को 2018 में जम्मू-कश्मीर के सुजवां में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ख्वाजा शाहिद को अगवा कर लिया गया था।