Nepal Earthquake 2023: भूकंप से नेपाल में भारी तबाही, PM Modi ने दिया मदद का भरोसा

नेपाल में शुक्रवार की रात को आए भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है. इस घटना में अब तक करीब 150 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. ये भूकंप इतना जोरदार था कि इसके तेज झटके भारत में भी कई जगहों पर महसूस किए गए. लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए थे.