Arvind Kejriwal ने Congress से समर्थन न मिलने पर क्या - क्या कहा?

सुना आपने..दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस ने आप का साथ नहीं दिया तो न दे. पत्रकार का सवाल था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने आप का साथ नहीं दिया तो क्या मायने है..इसके जवाब में केजरीवाल ने साफ कहा कि नहीं दे रहे तो न दे. दरअसल मोदी सरकार के खिलाफ बने गठबंधन india के सदस्यों में काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं. दरअसल राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का साथ दिया था. लेकिन अब कांग्रेस का कोई नेता संजय सिंह के घर नहीं गया और न ही किसी ने आवाज उठाई.