कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं Subrata Roy, कैसे मिलेगा Sahara निवेशकों का पैसा ?

Times Now Digital

Updated Nov 15, 2023, 18:28 IST

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में 14 नवंबर को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिकसुब्रत राय लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थे जिसका इलाज चल रहा था। निधन के बाद सुब्रत राय का पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुब्रत राय के निधन के बाद उनकी संपत्तियों को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं।