अंजू पर पाकिस्तान में क्यों होने लगी तोहफे की बौछार?

Times Now Digital

Updated Jul 29, 2023, 17:47 IST

Anju Nasrullah Pakistan News | अंजू पर पाकिस्तान में तोहफे की बौछार होने लगी है. अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पहुंची अंजू की जिंदगी अब बदल गई है. पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से उसका निकाह हो गया है. अंजू ने अपना धर्म बदल लिया है और उसे नया नाम और नई पहचान मिल गई है. अंजू का नया नाम अब फातिमा है और कानूनन नसरुल्लाह उसका शौहर है. अंजू को नसरुल्लाह से निकाह करने और मुस्लिम बन जाने पर बधाईयां और तोहफे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. नसरुल्लाह के रिश्तेदार और दोस्त अंजू पर तोहफे की बारिश कर हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने उसे एक प्लैट गिफ्ट किया है. वहीं पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने फातिमा बनी अंजू को एक प्लॉट तोहफे में दिया है.