Exclusive: 'इंटरनेशनल योग दिवस' पर विवेक दहिया ने किया योग, फिटनेस के लिए फैंस को किया प्रेरित

आज दुनियाभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। योग फिट रहने के लिए एक बेहतरीन रास्ता है, जिससे हर कोई वाकिफ है। वहीं इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर टीवी स्टार्स भी अपने फैंस को इसकी अहमियत समझाते नजर आए। हाल ही में टीवी के चर्चित एक्टर विवेक दहिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक से एक योग आसन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के जरिए खुद को तो फिट रखा ही, साथ ही अपने फैंस को भी प्रेरित करने की कोशिश की। विवेक दहिया के इस वीडियो के लिए फैंस उनपर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।