The Buckingham Murders Teaser: धमाकेदार हैं करीना कपूर खान की फिल्म का टीजर, कर देगा रौगंटे खड़े!

करीना कपूर खान और हंसल मेहता की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का मच अवेटेड टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। यह मिस्ट्री थ्रिलर 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और टीजर भी काफी प्रोमिसिंग लग रहा है। फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने वर्ल्डवाइड प्रीमियर पर काफी पसंद किया गया था।