Tere Ishk Mein Teaser Out: फैन्स को पसंद आई कृति सेनॉन और धनुष की इंटेंस केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Tere Ishk Mein Teaser Out: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस मूवी में धांसू एक जख्मी आशिक की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कृति सेनॉन का लुक भी काफी इंटेंस है। दोनों की इंटेंस केमिस्ट्री इस टीजर में साफ दिखाई दे रही है। इस मूवी का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 28 नवम्बर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। यहां देखिए फिल्म 'तेरे इश्क में' का दमदार टीजर...