Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari TRAILER: एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari TRAILER: वरुण धवन और डायरेक्टर शशांक खैतान हाथ मिलाएं और दर्शकों के चेहरे न खिल जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। दुल्हनिया सीरीज की दो सफल फिल्में देने के बाद ये जोड़ी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए साथ आई है, जिसमें जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने के लिए मिलेगा।