स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का ट्रेलर रिलीज, वेक्ना के चंगुल में विल तो अंत का हुआ आरंभ

ओटीटी दुनिया की मोस्ट एंटीसीपेटेड सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' अब अपने पांचवें भाग संग लौट रहा है। 30 दिसंबर को सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया जिसे जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर कि शुरुआत हुई वेक्ना से जो कह रहा है, अब होगी अंत की शुरुआत। राक्षस वेक्ना दुनिया को तबाह करने निकल गया है और उसके जाल में फंस गया है विल। ईलेवन और उसके साथ मिलकर वेक्ना को ढूंढकर उसे हमेशा के लिए मार देना चाहते हैं। शक्तियों को इस्तेमाल कर ईलेवन वेक्ना मारने की कोशिश में जुटेगी। क्या वेक्ना अपने बुरे इरादों में कामयाब हो पाएगा इसका खुलासा इस सीरीज में होने वाला है। नेटफलिक्स तीन भागों में रिलीज करने वाला है। 26 नवंबर को पहना, 25 दिसंबर को दूसरा और आखरी एपिसोड टेलिकास्ट होगा 31 दिसंबर को।