सिंपल कौर एक्टिंग को छोड़ बिजनेस की दुनिया में कमाल काम कर रही हैं। वह कई शोज का हिस्सा रही हैं और आज के समय में वह टीवी इंडस्ट्री पर अपनी राय खुलकर रखती हैं, लेकिन वह एक्टिंग से दूर हैं और बिजनेस से मोटी कमाई कर रही हैं। अब सिंपस कौर ने अपनी जर्नी के बारे में बात की है। टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत में सिंपल ने बताया कि कैसे उन्होंने अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।