सपना चौधरी का नया गाना "सुथरी" रिलीज हो गया है। ये एक सॉफ्ट म्यूजिक सॉन्ग है जो आपके कानों को सुकून देने का काम करने वाला है। गाना आपको बेहद पसंद आएगा। इसे सोमवीर कथुरवाल ने आवाज दी है जो पहले भी सपना चौधरी को कई हिट गाने दे चुके हैं। नवीन विशु ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। गाने में सपना चौधरी के साथ है यश बायला। इस गाने में सपना चौधरी वाकई में बेहद सुंदर लग रही है।