एक साथ मैच देखने पहुंचे सलमान-क्रिस्टियानो रोनाल्डो, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान का क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों साथ में बॉक्सिंग मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। सऊदी अरब के रियाद में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच MMA मैच हुआ। इस मैच को देखने कई मशहूर हस्तियां पहुंची थी। वायरल वीडियो में सलमान के बगल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों मैच एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर्स एक फ्रेम में दोनों सेलिब्रिटीज को साथ में देखकर बेहद खुश है।