Rara Dheevara Song: स्वंयभू का एनर्जेटिक गाना रिलीज, धुन सुनकर थिरकेंगे दर्शक

टाइम्स म्यूजिक की शाखा जंगली म्यूजिक ने 16 अप्रैल के दिन अपकमिंग पैन इंडिया मूवी 'स्वंयभू' का पहला गाना 'रारा धीवरा' रिलीज कर दिया है, जिसे संतोष वैंकी ने गाना है और रामाजोगय्या शास्त्री ने लिखा है। 'रारा धीवरा' एक एनर्जेटिक गाना है, जिसे रवि बसरूरने कम्पोज किया है। 'स्वंयभू' का ये ताजा रिलीज गाना दर्शक जंगली म्यूजिक तेलुगु के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं और इसका लुत्फ उठा सकते हैं। गाने की खास बात इसकी कोरियोग्राफी है, जिसमें 200-300 बैकग्राउंड डांसर्स नजर आ रहे हैं। गाने की धुन इतनी कमाल की है कि हिन्दी बोलेने वाले दर्शक भी इसे एन्जॉय कर सकते हैं। आपको 'रारा धीवरा' गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।