Prahaar Trailer: रोंगटे खड़े कर देगी राजकुमार राव की एक्टिंग, 'प्रहार' का ट्रेलर आउट

26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर बनी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में हैं, जबकि ललित प्रभाकर आतंकी अजमल कसाब बने हैं। ट्रेलर में हमले के साथ अदालत में हुई सुनवाई और उज्ज्वल निकम के नजरिए को दिखाया गया है। ट्रेलर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लॉन्च हुआ, जहां 26/11 हमले में 58 लोगों की जान गई थी। बता दें कि ये फिल्म 16अक्टूबर को रिलीज होगी।