'दायरा' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने की खुलकर बात, मेघना गुलजार-करीना कपूर की जमकर तारीफ की

पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने ‘दायरा’ (Daayra), मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के साथ काम करने और फिल्म के किरदारों पर खुलकर बात की है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वक्त के साथ उनकी सोच बदली है और अब फिल्मों को देखने का उनका नजरिया भी पहले जैसा नहीं रहा। पृथ्वीराज ने माना कि उन्होंने पहले कुछ ऐसे सीन और डायलॉग किए हैं, जिन्हें आज वो शायद न करते। फिल्म में अपने किरदार रमन को लेकर भी उनके मन में कई सवाल थे, जिन्हें उन्होंने मेघना के सामने रखा। उनका कहना है कि एक्टर का अपने किरदार से हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं, लेकिन उसे पूरी सच्चाई के साथ निभाना जरूर जरूरी है। पृथ्वीराज ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) की भी तारीफ की और कहा कि ‘जब वी मेट’ (Jab We Met) में गीत जैसा किरदार भी शानदार एक्टिंग का उदाहरण है। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन ने मोहनलाल संग काम करने पर भी बात की।