Pati Patni Aur Panga FINALE: सेट पर जोड़ियों ने दोबारा से खाई शादी की कसमें

टीवी का मजेदार शो पति-पत्नी और पंगा का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है। सेट के आखिरी दिन सभी जोड़ियाँ शादी के जोड़े में सज-धजकर आई। फिनाले की थीम को रेड और गोल्डन रखा गया था। शो के आखिरी एपिसोड में अभी जोड़ियों ने एक-दूसरे के साथ शादी के कसमें-वादे खाए और दोबारा से अपनी शादी की रस्में निभाई। यह इवेंट काफी मजेदार होने वाला है। क्योंकि आपको स्टेज पर सभी जोड़ियों के प्यारे मोमेंट देखने को मिलेंगे। शो के ग्रैंड फिनाले से क्लिप सामने आई है, यहाँ देखें